Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सुमित सिंगला को समाज सेवा के लिए ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित

सांसद मनीष तिवारी ने प्रदान किया पुरस्कार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांसद मनीष तिवारी सुमित सिंगला को ‘स्टार अवॉर्ड’ प्रदान करते हुए।-निस
Advertisement
चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर के वार्षिक पुरस्कार समारोह में समाज सेवा और रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए सुमित सिंगला को ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सांसद मनीष तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।सुमित सिंगला ने 2009 से 2025-26 तक 35 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं। ये शिविर विशेष तिथियों पर और डेंगू जैसी स्वास्थ्य आपदाओं के दौरान भी तुरंत लगाए जाते हैं। हर वर्ष 500 से अधिक रक्तदाता क्योरटेक ग्रुप की ओर से उपलब्ध कराए जाते हैं।

समाज सेवा से आत्मिक संतोष

सुमित सिंगला ने बताया कि रक्तदान, वृक्षारोपण, गौ सेवा और प्राकृतिक आपदाओं में सहयोग से उन्हें मानसिक शांति और आत्मिक संतोष मिलता है। संस्था समय-समय पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में जरूरतमंद कन्याओं के विवाह भी करवाती है। उन्होंने अपने बड़े भाई अमित सिंगला और पिता स्वर्गीय प्रेम चंद की स्मृति में यह कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Advertisement

सांसद मनीष तिवारी का आभार

सुमित सिंगला ने सांसद मनीष तिवारी को मिलनसार, बुद्धिमान और लोगों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्तित्व बताया और रोटरी ब्लड बैंक की टीम के साथ उनका हृदय से धन्यवाद किया।

Advertisement

Advertisement
×