Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

 सुखबीर ने सरबजीत झिंझर को घनौर से घोषित किया उम्मीदवार

‘पंजाब बचाओ’ रैली में आप, कांग्रेस और डब्ल्यूपीडी पर साधा निशाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घनौर में रैली के मंच पर अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल व अन्य नेता। -निस
Advertisement
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को घनौर में आयोजित ‘पंजाब बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और ‘वारिस पंजाब दे’ (डब्ल्यूपीडी) पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने ‘वारिस पंजाब दे’ को पंजाब में सिख वोट को विभाजित करने और शिअद को कमजोर करने के उद्देश्य से सक्रिय किया गया संगठन बताते हुए पंजाबियों से शिअद के झंडे तले एकजुट होने की अपील की।उन्होंने दावा किया कि डब्ल्यूपीडी का उद्देश्य सत्ता हासिल करना या पंजाब के लोगों के लिए काम करना नहीं, बल्कि शिअद और बादल परिवार को कमजोर करना है।

सुखबीर ने कहा कि पांच वर्ष पहले पंजाब के लोगों को कर्ज मुक्त पंजाब बनाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन आज प्रदेश का कर्ज बढ़ गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने विज्ञापनों पर करीब 6,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और दिल्ली से जुड़े ठेकेदारों को रैलियों तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए काम दिए जा रहे हैं।

Advertisement

शिअद अध्यक्ष ने युवा अकाली दल के अध्यक्ष एवं घनौर हलका प्रभारी सरबजीत सिंह झिंझर की ओर से आयोजित रैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत है, जो ईमानदारी से जनता के बीच काम करें।

Advertisement

सुखबीर ने कहा कि अगली शिअद सरकार बनने पर क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने घग्गर नदी के पूर्ण चैनलाइजेशन, उसमें तथा प्रदेश की अन्य नदियों में प्रदूषित पानी जाने से रोकने, सभी जरूरतमंद किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने और सभी फसलों के लिए फसल बीमा योजना लागू करने, आटा-दाल योजना के तहत 50 किलो गेहूं चार रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराने और शगुन योजना की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये तथा बुजुर्गों की पेंशन 3100 रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया। इस अवसर पर सरबजीत सिंह झिंझर ने कहा कि आप सरकार घग्गर नदी में आई दरारों को समय पर बंद करने में भी विफल रही है। रैली को वरिष्ठ अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा, हीरा सिंह गाभरिया, एनके शर्मा, सुरजीत सिंह गढ़ी, जस्मेर सिंह लच्छरू, गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना, अमित राठी और बलजीत सिंह भुट्टा ने संबोधित किया।

Advertisement
×