Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विद्यार्थियों ने निकाली नशा मुक्त जागरूकता रैली

युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकालते अलायंस स्कूल के विद्यार्थी। -निस
Advertisement
शहीदी दिवस के तहत एलायंस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मिशन सेवा के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह पहल न केवल अमर शहीदों को सार्थक श्रद्धांजलि थी, बल्कि विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इस दौरान छात्रों के हाथों में नशे के विरुद्ध स्लोगन लिखी तख्तियां थीं।

प्रभावशाली नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्थानीय निवासियों और युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों, अत्यधिक सोशल मीडिया के उपयोग और वीडियो गेमिंग की लत के प्रति सचेत किया। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली का सफल आयोजन स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्कूल के प्राचार्य बृजेश सक्सेना ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, आज की युवा पीढ़ी को जागरूक करना राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग एवं संरक्षक अशोक गर्ग ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×