Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लुधियाना में अत्याधुनिक आईसीसीसी का उद्घाटन

46 स्थानों पर एआई पकड़ेगा ट्रैफिक उल्लंघन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लुधियाना पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण करते डीजीपी गौरव यादव और सीपी स्वप्न शर्मा।-ट्रिब्यून फोटो: हिमांशु महाजन
Advertisement

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज लुधियाना को ‘स्मार्ट और सुरक्षित शहर’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उद्घाटन किया। आईसीसीसी ट्रैफिक, पीसीआर, सेफ सिटी, जिला कंट्रोल रूम और वायरलेस इकाइयों को जोड़कर आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उन्होंंने बताया कि 46 स्थानों पर एआई आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम 9 तरह के उल्लंघन पकड़ेगा, अंग प्रत्यारोपण के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था और संदिग्ध वाहनों के लिए एडवांस ट्रैकिंग सिस्टम भी इससे जुड़ेगा।

नशा और गैंगस्टर विरोधी अभियान की समीक्षा में डीजीपी ने बताया कि ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के तहत लुधियाना में 685 केस दर्ज कर 810 गिरफ्तारियां हुईं। ‘गैंगस्टरां ते वार’ में 229 गिरफ्तार कर 44 पिस्तौल, 2 रिवॉल्वर जब्त किए गए। डीजीपी ने इस अवसर पर 36 डीजीपी प्रशंसा डिस्क व 15 क्लास-1 सर्टिफिकेट दिए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×