Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह

इस अवसर पर सतगुरु उदय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
श्री भैणी साहिब में शुक्रवार को आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति। -निस
Advertisement
देश की आजादी की लड़ाई की नींव श्री सतगुरु राम सिंह जी ने अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध असहयोग आंदोलन चलाकर रखी। उन्होंने देश को धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक दिशा प्रदान की तथा सत्य, सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांतों की रक्षा की। इन सिद्धांतों को अपनाकर उन्होंने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अमूल्य योगदान दिया। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से श्री भैणी साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान संगत को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सतगुरु उदय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कूका शहीदों की कुर्बानियों का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि श्री सतगुरु राम सिंह जी ने ऐसे बहादुर क्रांतिकारी तैयार किए जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया और देश को आजाद कराने के लिए तोपों के सामने खड़े होकर अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि मालेरकोटला में 66 नामधारी सिंहों को अंग्रेज़ों ने तोपों से उड़ा दिया तथा लुधियाना, रायकोट और अमृतसर में कई नामधारी सिंहों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई। उन्होंने कहा कि नामधारी सतगुरु राम सिंह जी ने गुरुओं द्वारा दिखाए गए अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजों तथा उनके द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का पूर्ण बहिष्कार किया। सतगुरु राम सिंह जी की ओर से शुरू किए गए असहयोग आंदोलन और ना-फरमानी आंदोलन को बाद में महात्मा गांधी जैसे बड़े नेताओं ने भी अपनाया।

Advertisement

मंत्री सौंद ने नामधारी संप्रदाय को सादगी, सच्चाई और विनम्रता का स्रोत बताते हुए संगत से अपील की कि हम इस संप्रदाय और गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि नामधारी संप्रदाय द्वारा देश की आजादी, धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियां भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेंगी। इस अवसर पर सतगुरु उदय सिंह ने राज्य स्तरीय समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक जगतार सिंह दयालपुरा को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख व्यक्तियों में विधानसभा क्षेत्र समराला के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा, उप-मंडल मजिस्ट्रेट (लुधियाना पूर्वी) जसलीन कौर भुल्लर के अलावा बड़ी संख्या में नामधारी संगत उपस्थित रही।

Advertisement

Advertisement
×