Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एसएमओ डॉ. सारिका को किया सम्मानित

स्थानीय सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. सारिका को अस्पताल में पदोन्नति के बाद नया पद संभालने पर माछीवाड़ा साहिब सोशल वेलफेयर सोसाइटी (एनजीओ) के अध्यक्ष शिव कुमार शिवली की अगुवाई में एनजीओ के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
स्वयं सेवी संस्था के सदस्य शिव कुमार शिवली की अगुवाई में मंगलवार को डॉ सारिका को सम्मानित करते हुए।
Advertisement
स्थानीय सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. सारिका को अस्पताल में पदोन्नति के बाद नया पद संभालने पर माछीवाड़ा साहिब सोशल वेलफेयर सोसाइटी (एनजीओ) के अध्यक्ष शिव कुमार शिवली की अगुवाई में एनजीओ के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया और उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एनजीओ की ओर से उन्हें साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का चित्र भेंट किया गया। शिव कुमार शिवली ने कहा कि यह एक एनजीओ का कर्तव्य है कि शहर में पदोन्नति प्राप्त कर आए नए अधिकारी का सम्मान किया जाए। इस मौके पर डॉ. सारिका ने कहा कि वे इस अस्पताल में सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पूरी निष्ठा से पालन सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को उचित उपचार मिले और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष शिव कुमार शिवली के अलावा एनजीओ सदस्य बलवंत सिंह, सतीश कुमार तथा अस्पताल के डॉ. रावी कौशल, डॉ. नवनीत कौर और डॉ. मानव भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×