Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

छह टीमें, एक ट्रॉफी और ढेरों सपने... पंजाब के क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा बड़ा मंच, CM भगवंत मान ने किया शेर-ए-पंजाब T20 लीग का शुभारंभ

मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुख्यमंत्री भगवंत मान। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Sher-E-Punjab T20 League : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को पहली बार आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। उन्होंने फ्रेंचाइजी आधारित इस टूर्नामेंट को राज्य के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने, महत्वपूर्ण अनुभव हासिल करने और खेल में आगे बढ़ने का अहम मंच बताया।

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) द्वारा आयोजित लीग के पहले सत्र में छह टीम हिस्सा ले रही हैं और इसके सभी मुकाबले 13 सितंबर तक मोहाली स्थित पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पीसीए के अध्यक्ष अमरजीत मेहता की मौजूदगी में खिलाड़ियों और आयोजकों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लीग पंजाब के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को बड़े मंच पर खेलने और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए सीखने का अवसर देगी।

Advertisement

उन्होंने कहा, ''शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का आयोजन पंजाब में क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पंजाब क्रिकेट संघ पहली बार आईपीएल की तर्ज पर इस लीग का आयोजन कर रहा है।'' लीग का उद्घाटन समारोह रविवार को हुआ और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अमृतसर सूरमाज और मोहाली किंग्स के बीच खेला गया।

Advertisement

Advertisement
×