Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी की हत्या में छह गिरफ्तार

जमीन के विवाद में की हत्या

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लुधियाना में कांग्रेस नेता की हत्या के आरोपियों के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। 
Advertisement
लुधियाना पुलिस ने कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी जिनकी गत रविवार को हत्या कर दी गई थी, के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लुधियाना पुलिस के डिप्टी पुलिस आयुक्त जसकरणजीत सिंह तेजा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि न तो यह राजनीति से जुड़ा मामला है और न ही किसी गैंगस्टर से।

उन्होंने बताया कि हत्या कांड के मुख्य आरोपी विजय कुमार और लक्की को बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुरा गांव से विशेष पुलिस बल ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे जिला के माछीवाड़ा क्षेत्र में पंचायत की एक जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते थे और तिवारी उनको ऐसा करने से रोक रहे थे। पुलिस के अनुसार पंचायत पर कांग्रेस का प्रभाव था और दिवंगत नेता ब्लाॅक कांग्रेस प्रधान थे।

Advertisement

गत रविवार 29 मार्च को जब तिवारी अपने किराये पर देने वाले क्वार्टरों में बैठे थे तो दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आये और उन्होंने कुल्हाड़ी से कांग्रेस नेता के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गये थे। डीसीपी तेजा ने बताया कि जो अन्य चार व्यक्ति गिरफतार किये गये हैं, वे आरोपियों के रिश्तेदार हैं और उनको हत्या कांड और उसकी साजिश की जानकारी थी। जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर आरोपी आये थे और जिस कुल्हाड़ी से वार किया था वह भी बरामद कर लिए गये हैं।

Advertisement

Advertisement
×