Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

1.50 लाख रिश्वत लेने के आरोप में सीवरमैन गिरफ्तार

नगर निगम लुधियाना में भर्ती करवाने के नाम पर ली थी रकम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना में तैनात सीवरमैन (नंबरदार) बहादर सिंह को 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर फोकल प्वाइंट लुधियाना के गांव जमालपुर अवाणा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सीवरमैन ने उसे नगर निगम लुधियाना में सीवरमैन के रूप में भर्ती करवाने के बदले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत तीन किस्तों में ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी द्वारा रिश्वत की रकम लेते समय की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। उल्लेखनीय है कि आरोपी बहादुर सिंह ने शिकायतकर्ता से लगभग ढाई साल तक सीवरेज की सफाई का काम भी करवाया, लेकिन इसके बदले उसे कोई वेतन नहीं दिया गया।

Advertisement

प्रवक्ता ने कहा कि यदि जांच के दौरान इस मामले में नगर निगम लुधियाना के किसी अन्य अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो उस अधिकारी के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान उपरोक्त आरोप सही पाए गए हैं। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
×