Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सनातन संपर्क यात्रा पहुंची पटियाला

अमेरिका से आए बाबा अनल और माता मधु के मार्गदर्शन में हुआ यज्ञ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना के जागरण के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश के सभी 75 जिलों में हवन यज्ञ करने के बाद पंजाब में सभी 23 जिलों में हवन करने के अंतर्गत फतेहगढ़ साहिब से आरंभ करने के बाद पटियाला शहर के भूतनाथ मंदिर में यज्ञ का आयोजन हुआ। यह यज्ञ अमेरिका से आए स्वामी कृष्णानंद सरस्वती जी की शिष्य परंपरा से आए बाबा अनल एवं विनोभा भावे की शिष्या माता मधु के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर बाबा अनल ने कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को पुनः जागृत करने का प्रयास है। बाबा अनल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के अस्तित्व के लिए आवश्यक है कि इंडिया अब भारत बने। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि भारतीय पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाएं और हमारी यात्रा का उद्देश्य है कि सनातन धर्म की परंपराओं को समझाया जाए और बिखरे हुए सनातन समाज को एक ही सनातन समाज की छत के नीचे इकट्ठा किया जाये।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी यह सनातन संपर्क यात्रा पंजाब में 18 जनवरी को शुरू होकर 16 फरवरी को श्री अमृतसर में में सम्पन्न होगी। उन्होंने ने पटियाला में त्रिपड़ी के हरिंद्र शर्मा के परिवार और प्रिंसीपल नीरज गोयल और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. के सिंगल, प्रधान तरुण खन्ना विषेश रूप से धन्यवाद किया। इस अवसर कार्यक्रम दौरान नौजवान युवराज शर्मा का जन्मदिन मना कर सनातन परंपरा का उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर भूतनाथ मंदिर में हवन दौरान मोदी कॉलेज के प्रिंसीपल नीरज गोयल, विपिन शर्मा, मानसी शर्मा, दीक्षित, युवराज, तरुण और मोदी कालेज कमेंटी के सदस्यों के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
×