Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिअद की पंजाब बचाओ रैली : ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित कर जब्त करेंगे संपत्ति: सुखबीर बादल

स्थानीय युवाओं के लिए 75% नौकरियों के आरक्षण का वादा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
sukhbir badal , Bikramjit Majithia and Sikandar singh Maluka during a rally at Rampuraphul in Bathinda district
Advertisement
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब में अकाली सरकार बनने पर ड्रग माफिया और गैंगस्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हें आतंकवादी घोषित कर उनकी जमानत का विरोध करने के लिए विशेष कानून लाया जाएगा और संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन्होंने यह बात शनिवार को विधानसभा हलका रामपुरा फूल के गांव भाईरुपा में आयोजित 'पंजाब बचाओ रैली' को संबोधित करते हुए कही। सुखबीर ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पुलिस का इस्तेमाल किसानों, कर्मचारियों, मीडिया और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है।

युवाओं और गरीबों के लिए बड़े ऐलान

सुखबीर बादल ने घोषणा की कि सत्ता में आने पर सतलुज और ब्यास नदियों की सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कारखानों और सीवर लाइनों का प्रदूषित पानी नदियों में नहीं गिरने दिया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि गरीब विद्यार्थियों के लिए मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें और राज्य में लगने वाले नए उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 75 फीसदी नौकरियां आरक्षित की जाएंगी। उन्होंने कांग्रेस, 'आप' और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी पंजाबियों की चिंता करने नहीं, बल्कि कांग्रेस में व्याप्त असंतोष को दबाने आए हैं।

Advertisement

पंजाब बन गया है 'पुलिस स्टेट'

वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को 'पुलिस स्टेट' बना दिया है। राज्य में फिरौती के लिए हत्याएं और फर्जी मुठभेड़ें हो रही हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि 'आप' सरकार कार्यकाल के अंत में महिलाओं को एक हजार रुपये देकर वोट खरीदना चाहती है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार सच में महिलाओं के प्रति वचनबद्ध है, तो उसे उनका 60 हजार रुपये का बकाया जारी करना चाहिए।

Advertisement

Advertisement
×