Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

यूनिवर्सिटी में छात्रा की आत्महत्या की अफवाह से हंगामा, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़

पुलिस व यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा—किसी छात्रा द्वारा आत्महत्या की पुष्टि नहीं, मामले की जांच जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामा करते छात्र और मौजूद पुलिस।
Advertisement
राजपुरा बनूड़ रोड पर चितकारा यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का अरोप लगाते हुये सुबह लगभग दो बजे चितकारा के बढ़ी संख्या में छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू करते हुये रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया ओर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की तथा कुछ पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और हमला करने का प्रयास भी किया गया।

मौके पर मौजूद कुछ छात्रों व प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि 23-24 सितंबर की रात हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और बाद में उसे एम्बुलेंस के माध्यम से वहां से ले जाया गया। छात्रों का आरोप था कि इसके बाद से उक्त छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही और यूनिवर्सिटी प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया गया है कि दो दिन तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने न आने के बाद छात्रों में चर्चा और अफवाह फैल गई।

Advertisement

शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए और उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी बनूड़ तथा थाना बनूड़ की पुलिस के अलावा राजपुरा से भी अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शनिवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह के कारण छात्रों में असमंजस की स्थिति पैदा हुई और इसके बाद हंगामा हुआ। चितकारा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी छात्रा की आत्महत्या की बात को अफवाह बताया और कहा कि यूनिवर्सिटी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन मामले की वास्तविकता सामने नहीं आने दे रहा है।

Advertisement

डीएसपी बनूड़ ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने संबंधी कोई तथ्य सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा हंगामे और पुलिस वाहनों को हुए नुकसान की घटना की भी जांच की जा रही है।

Advertisement
×