Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने एक लूटेरा गैंग का पर्दाफाश कर इसके 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हथियारों की नोक पर लूट की योजना बना रहे थे। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि सदर कोटकपूरा थाने की पुलिस टीम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पुलिस ने एक लूटेरा गैंग का पर्दाफाश कर इसके 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हथियारों की नोक पर लूट की योजना बना रहे थे। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि सदर कोटकपूरा थाने की पुलिस टीम ने एसपी (डी) जोगेश्वर सिंह गोराया और डीएसपी संजीव कुमार के मार्गदर्शन में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।असिस्टेंट पुलिस स्टेशन ऑफिसर सुरिंदरजीत सिंह, सदर कोटकपूरा पुलिस स्टेशन के चीफ ऑफिसर इंस्पेक्टर गुरादित्ता सिंह की देखरेख में एक पुलिस पार्टी के साथ गांव संधवा में चेकिंग कर रहे थे। जानकारी मिली कि कुछ लोग संधवा से भाना लिंक रोड के पास हथियारों के साथ बड़ी घटना की फिराक में बैठे हैं। पुलिस ने रेड की और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बेअंत सिंह उर्फ ​​काला (निवासी ढिलवां कलां), राजवीर सिंह (निवासी संधवा), जिंदरपाल सिंह उर्फ ​​जिंदा (निवासी संधवा), गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोलू (निवासी संधवा) और हरजिंदर सिंह (निवासी संधवा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लोहे का सब्बल, दो चाकू और एक लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की है। इन आरोपियों के खिलाफ चोरी और दूसरी गंभीर धाराओं के तहत पहले से ही 4 केस दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि जिले के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×