Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फोकल प्वाइंट राजपुरा में सड़कों काे सुधारने का कार्य शुरू

विधायक नीना मित्तल की मौजूदगी में हुआ आरंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में सोमवार को विधायक नीना मित्तल इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाते हुए। -निस
Advertisement
लंबे समय से फोकल प्वाइंट के इंडस्ट्री मालिकों की ओर से सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक राजपुरा नीना मित्तल से मांग की जा रही थी। सोमवार को विधायक नीना मित्तल ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक नीना मित्तल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि फोकल प्वाइंट के उद्योगपतियों से किए सड़कों के निर्माण का वादा पूरा कर दिया।

उन्होंने बताया कि पहले इस सड़क को लेकर यह भ्रम बना हुआ था कि सड़क गमाडा की है या नगर काउंसिल की। उन्होंने कहा कि जब यह स्पष्ट हो गया कि सड़क का निर्माण नगर काउंसिल द्वारा किया जाना है, तब अक्तूबर महीने में सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया था। लेकिन नगर काउंसिल में कांग्रेसी प्रधान होने के कारण उन्होंने इस काम को रुकवा दिया। अब उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद एसडीएम से बात कर इस काम को शुरू करवाया गया है।

Advertisement

विधायक नीना मित्तल ने बताया कि लगभग आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत पूरे फोकल पॉइंट की प्रमुख सड़कों के अलावा सीवरेज व लाइटों के कार्य का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह काम तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे फोकल पॉइंट के उद्योगों और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक नीना मित्तल ने पूर्व विधायक हरदियाल कम्बोज पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजपुरा में एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने का दावा करते हैं, लेकिन उन्होंने क्या काम करवाए हैं, वे लोगों के सामने हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने राजपुरा को बर्बाद करके रख दिया है। विधायक ने कहा कि उनकी सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×