Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सेना के रिटायर्ड कर्नल से 29.45 लाख रुपये की ठगी

पुलिस ने दर्ज किया केस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
खुद को नामी कंपनियों का प्रतिनिधि बता भारतीय सेना के रिटायर्ड कर्नल 70 वर्षीय भरत भूषण शर्मा के साथ साइबर ठगों ने 29.45 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कर्नल शर्मा ने बताया कि वे सेना से सेवानिवृत्त पेंशनर हैं। उनकी पेंशन भारतीय स्टेट बैंक, सेक्टर-31 शाखा में में आती है, जबकि उनका एक अन्य बचत खाता आइसीआइसीआई बैंक, सेक्टर-47 की शाखा में है। अगस्त और नवंबर 2025 के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया और खुद को आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट और वेंचुरा सिक्योरिटीज लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया।

आरोपियों ने उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। उन्हें निवेश में अच्छे रिटर्न का झांसा दिया। उन्हें फर्जी वेबसाइट लिंक, ईमेल आइडी और कथित निवेशकों के लाभ के स्क्रीनशट दिखाकर विश्वास में लेने की कोशिश की गई। कर्नल शर्मा उनकी बातों में आ गए और उन्होंने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच विभिन्न खातों में कुल 29.45 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में छोटे-छोटे निकासी की अनुमति दी गई, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हुआ।

Advertisement

बाद में आरोपियों ने उन्हें और अधिक निवेश करने के लिए कहा। जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उन्हें वाट्सएप ग्रुप पर ब्लाक कर दिया। फिर उन्होंने इन कंपनियों के दफ्तर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उन्होंने जो निवेश किया था वह फर्जी था। उन्होंने फिर इस बारे में साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisement

Advertisement
×