Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

20 हजार स्कूलों में बदलाव का संकल्प : हरजोत सिंह बैंस

राज्य में शिक्षा सुधार को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अब तक करीब दो हजार स्कूलों का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
राज्य में शिक्षा सुधार को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अब तक करीब दो हजार स्कूलों का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए शून्य सहनशीलता नीति लागू है। अध्यापन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। समराला के घुलाल स्कूल के मास्टर संजीव कल्याण के कार्य की सराहना की गई, वहीं माछीवाड़ा के एक स्कूल में दंडात्मक कदम उठाए गए।

मंत्री ने बताया कि पठानकोट से फाजिल्का और फिरोजपुर से मोहाली तक सभी जिलों का दौरा किया जा चुका है और 20 हजार स्कूलों में आमूलचूल परिवर्तन उनका लक्ष्य है। ‘समर्थ’ कार्यक्रम से प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने लिखने की कमी दूर हुई है। 500 से अधिक नामांकन वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×