Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मालवा कॉलेज बोंदली के 60 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक समागम

संस्थान में कराया गया श्री सुखमनी साहिब का पाठ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मालवा कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित धार्मिक समागम में उपस्थित संगत।
Advertisement
इलाके की अग्रणी शैक्षणिक संस्था मालवा कॉलेज, बोंदली के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कालेज प्रबंध समिति, प्रिंसिपल, स्टाफ और एलुमनी एसोसिएशन की ओर से श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पुराने विद्यार्थी तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधकीय समिति के संरक्षक एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल, कमांडेंट रछपाल सिंह, मालवा एजुकेशन काउंसिल के प्रधान आलमदीप सिंह मल्लमाजरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव तेजिंदर सिंह तथा समस्त प्रबंधन सदस्य इस अवसर पर मौजूद थे।

कॉलेज मैनेजमेंट काउंसिल के अध्यक्ष आलमदीप सिंह मल्लमाजरा ने कहा कि कॉलेज ने पिछले छह दशकों के दौरान शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रशासनिक सेवाओं, व्यापार तथा विदेशों में बड़े व्यवसाय स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज ने समाज सेवा और शिक्षा का दान पूरी ईमानदारी से निभाया है और भविष्य में भी पूरी निष्ठा से यह दायित्व निभाता रहेगा।

Advertisement

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया। कॉलेज के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बलबीर सिंह राजेवाल ने कॉलेज की नई वेबसाइट का भी उद्घाटन किया। कॉलेज की डायरेक्टर (एडमिशन एवं एलुमनी रिलेशन) डॉ. कुलविंदर कौर की देखरेख में सभी प्रबंध किए गए। एलुमनी एसोसिएशन के प्रधान राजविंदर समराला ने मंच संचालन प्रभावशाली ढंग से किया।

Advertisement

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से कॉलेज के पहले सत्र 1965-66 में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों ने भी भाग लिया, जिनमें निर्मल सिंह, नरेंद्रजीत सिंह और प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर सिंह बैनीपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां, कांग्रेस नेता रुपिंदर सिंह राजा गिल तथा अकाली दल के जिला प्रधान परमजीत सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे।

Advertisement
×