डीबीयू में राणा रणबीर की ‘ बंदे बनो बंदे ’ प्रस्तुति ने बांधा समां
रंगमंच, हास्य और सामाजिक संदेश का दिखा शानदार संगम; कलाकारों को किया सम्मानित
समराला में देश भगत विश्वविद्यालय, गोबिंदगढ़ में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध पंजाबी रंगमंच कलाकार एवं अभिनेता राणा रणबीर ने अपनी चर्चित प्रस्तुति ‘बंदे बनो बंदे’ पेश की। प्रस्तुति में रंगमंच, कथावाचन, हास्य, सामाजिक टिप्पणी और सार्थक चिंतन का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कलाकार की प्रस्तुति ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ सामाजिक मुद्दों पर सोचने का अवसर भी दिया।
कार्यक्रम में देश भगत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. जोरा सिंह और प्रति-कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) तजिंदर कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने राणा रणबीर, राजबीर बोपाराए, संगीता शर्मा और लवलीन को सम्मानित किया।
सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का संगम
प्रस्तुति के दौरान रंगमंचीय अभिनय और कथावाचन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक पहलुओं को रोचक अंदाज में सामने रखा गया। हास्य और व्यंग्य के साथ प्रस्तुत किए गए संदेशों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम में डीबीयू के अध्यक्ष प्रो. (इंजी.) संदीप सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्ष सदावर्ती, प्रो. (डॉ.) परविंदर सिंह, फतेहगढ़ साहिब के एडीसी (डी) सुरिंदर सिंह ढिल्लों और अमलोह के बीडीपीओ चंद सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

