Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रामपुर बुशहर : निरमंड के पुनीत ने 'बैटल ऑफ ब्रेन' में पाया पहला स्थान

स्प्रिंग डेल स्कूल निरमंड के छट्टी कक्षा के छात्र पुनीत ठाकुर ने टीवी रियलिटी शो किसमें कितना है दम 'बैटल ऑफ ब्रेन' के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।यह कार्यक्रम पंजाबी चैनल पर प्रसारित होता है, जिसका आयोजन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
निरमंड के स्प्रिंग डेल स्कूल का छात्र पुनीत ठाकुर। -निस
Advertisement
स्प्रिंग डेल स्कूल निरमंड के छट्टी कक्षा के छात्र पुनीत ठाकुर ने टीवी रियलिटी शो किसमें कितना है दम 'बैटल ऑफ ब्रेन' के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।यह कार्यक्रम पंजाबी चैनल पर प्रसारित होता है, जिसका आयोजन पंजाब स्थित एक विश्वविद्यालय में किया गया था। देश भर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पुनीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि उनकी लगन ,आत्मविश्वास और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। पुनीत की सफलता पर स्कूल प्रबंधन, समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं तमाम क्षेत्रवासी पुनीत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×