Punjab School Bomb Threat : पटियाला के को बम की धमकी मिलने से दहशत, पुलिस और बीडीएस तैनात
पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जांच जारी
Advertisement
Punjab School Bomb Threat : पंजाब के पटियाला में कई स्कूलों को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और पुलिस दल स्कूलों की ओर तुरंत रवाना हुए। उन्होंने बताया कि परिसर में तलाशी अभियान जारी है।
यह खबर हाल के हफ्तों में पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों से मिली ऐसी ही धमकियां मिलने की खबरों के बाद आई है, जिनमें बाद में यह ईमेल झूठे साबित हुए थे। कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे, लेकिन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

