Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Politics : कांग्रेस से निष्कासित नवजोत कौर ने वडिंग पर फिर साधा निशाना, कहा- फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों से ''छीनी' थी जमीन

वडिंग ने कौर के इन आरोपों को खारिज करते हुए किया पलटवार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab Politics : कांग्रेस से निष्कासित नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर नए सिरे से हमला करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन खरीदी, जिसमें से 60 एकड़ जमीन फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का इस्तेमाल करके भोले-भाले लोगों से ''छीनी'' गई थी। वडिंग ने कौर के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करेंगे जिसकी ''मानसिक स्थिति ठीक नहीं है''।

कौर ने देर रात को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि राजा वडिंग जी, अदालत में आकर जवाब दीजिए कि आपने जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन कैसे खरीदी? लूटे हुए पैसों से आप सिर्फ 40 एकड़ ही खरीद पाए, बाकी 60 एकड़ आपने फर्जी हस्ताक्षर करके और लोगों के अंगूठे के निशान लेकर निर्दोष लोगों से अवैध रूप से छीन ली। राजस्थान से (संबंध रखने वाले ) पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी के साथ 2400 करोड़ का घोटाला! अदालत में जवाब दीजिए और जेल जाने के लिए तैयार हो जाइए।

Advertisement

खुद को तैयार कर लीजिए जी। शुभकामनाएं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कौर ने लुधियाना से लोकसभा सदस्य वडिंग युवाओं को लूटने का भी आरोप लगाया। कौर ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि राजा वडिंग, आप पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने कांग्रेस से जुड़े पंजाब के युवाओं को भी नहीं बख्शा और सदस्यता शुल्क 75 रुपये कर दिया। जरा सोचिए, आपने कितने युवाओं को लूटा है। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि आपने कितने युवाओं को नौकरी या अच्छा रोजगार दिलाने में मदद की है? क्या युवाओं का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को इकट्ठा करने, रैलियां आयोजित करने और आपके लिए नारे लगाने के लिए किया जाएगा? क्या आप बता सकते हैं कि आप पंजाब के युवाओं से, जिनमें कई गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं, जो लगभग 7.5 करोड़ रुपये इकट्ठा करेंगे, उन्हें कैसे खर्च करने की योजना बना रहे हैं?

Advertisement

वडिंग ने शुक्रवार को कौर के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके लिए ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी करना उचित नहीं है जिसकी ''मानसिक स्थिति ठीक नहीं है''। कौर को गत दिसंबर में यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि ''मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये'' की जरूरत होती है। प्रदेश कांग्रेस ने इस बयान के बाद उनकी प्राथमिकी सदस्यता निलंबित कर दी थी। कौर ने 31 जनवरी को दावा किया कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है और वडिंग पर राज्य इकाई को ''नुकसान पहुंचाने'' का आरोप लगाते हुए उन्हें ''अब तक का सबसे भयानक, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष'बताया था। कांग्रेस में पंजाब मामलों के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने छह फरवरी को पुष्टि की कि कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Advertisement
×