:Punjab Police ; पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, शरद सत्य चौहान विजिलेंस के नए चीफ डायरेक्टर
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, शरद सत्य चौहान विजिलेंस के नए चीफ डायरेक्टरजाब सरकार ने सोमवार देर रात राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले...
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, शरद सत्य चौहान विजिलेंस के नए चीफ डायरेक्टरजाब सरकार ने सोमवार देर रात राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस डॉ. शरद सत्य चौहान को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
प्रमुख अधिकारियों की नई नियुक्तियां
विजिलेंस ब्यूरो की कमान संभाल रहे पी.के. सिन्हा को अब ओएसडी (लॉ एंड ऑर्डर) लगाया गया है। वे 30 अप्रैल तक इस पद पर रहेंगे और 1 मई 2026 को अर्पित शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) का कार्यभार संभालेंगे।
वहीं, स्पेशल डीजीपी (टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेज) राम सिंह को अब अपने वर्तमान पद के साथ-साथ होम गार्ड्स के कमांडेंट जनरल और सिविल डिफेंस के डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
इन अधिकारियों के भी बदले विभाग
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार अरुण पाल सिंह को एडीजीपी (जेल) से बदलकर मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लगाया गया है। उनकी जगह आर.के. जायसवाल अब एडीजीपी (एनआरआई) के साथ-साथ एडीजीपी (जेल) का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे। डीआईजी (एजीटीएफ) गुरमीत सिंह चौहान की सेवाएं फिलहाल डीजीपी पंजाब को रिपोर्ट करने के लिए आरक्षित रखी गई हैं और उनकी नई पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

