Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Officer Suicide Case : भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा फेरबदल, चीमा-रवजोत को नई जिम्मेदारी

रंधावा ने कथित तौर पर शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मंगलवार को परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा और जेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मंत्री रवजोत सिंह को सौंप दी। ये मंत्रालय पहले पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे।

'वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन' के एक अधिकारी द्वारा उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने के बाद सोमवार को भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया था। चीमा वर्तमान में वित्त, आबकारी शुल्क एवं कराधान और योजना मंत्रालय संभाल रहे हैं। रवजोत सिंह अनिवासी मामलों और संसदीय मामलों के प्रभारी हैं। अमृतसर स्थित 'पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन' के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में गगनदीप, भुल्लर पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। भुल्लर ने मुख्यमंत्री मान के निर्देशों के बाद कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अमृतसर पुलिस ने शनिवार रात भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Advertisement

Advertisement
×