Punjab Officer Suicide Case : पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार
वेयरहाउस के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में लालजीत भुल्लर गिरफ्तार
Punjab Officer Suicide Case : वेयरहाउस के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार, लालजीत भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि रंधावा का तीसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उनकी मृत देह अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। इस मामले में रंधावा के परिवार ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
रंधावा की पत्नी ने अमृतसर स्थित अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो वह अपनी 2 बेटियों और एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी।
बताया जा रहा है कि 21 मार्च को गगनदीप सिंह रंधावा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। रंधावा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए थे।

