Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab News : बठिंडा में युवती की गला काटकर हत्या, खाली प्लॉट में फेंकी लाश

पंजाब के बठिंडा में एक युवती की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। मृतका की पहचान रितिका गोयल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र चौबीस वर्ष...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब के बठिंडा में एक युवती की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। मृतका की पहचान रितिका गोयल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र चौबीस वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार रितिका ने तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उनका एक दो वर्ष का बेटा है। शनिवार को उनके पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तलाश के दौरान युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी की अगुवाई में सीआईए स्टाफ दो मामले की गहन जांच कर रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला ऑनर किलिंग से तो जुड़ा नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement

Advertisement
×