Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab News : आकस्मिक निरीक्षण में खुली खामियां, सरकारी स्कूल के 6 शिक्षकों को नोटिस जारी

छात्रों को बुनियादी सवालों के जवाब देने में भी मुश्किलें आ रही

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान माछीवाड़ा स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में मिली गंभीर खामियों को लेकर पंजाब सरकार ने बुधवार को छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन में खामियां पाईं और देखा कि छात्रों को बुनियादी सवालों के जवाब देने में भी मुश्किलें आ रही हैं। निरीक्षण के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने खंड संसाधन समन्वयक (बीआरसी), प्रधान शिक्षक, एक सहायक शिक्षक, तीन प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण (ईटीटी) शिक्षक और एक आईईएटी शिक्षक को नोटिस जारी किया है।

Advertisement

यह कार्रवाई सरकारी स्कूलों में सीखने के परिणामों में सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'शिक्षा क्रांति' सुधारों का हिस्सा है। बैंस ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाती है।

Advertisement

बैंस राज्य भर के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक मानकों, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) और बुनियादी ढांचे की समीक्षा कर रहे हैं।

Advertisement
×