Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Punjab News : फिरोजपुर बॉर्डर पर BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, खेत से मिला विदेशी हथियारों का जखीरा

रातभर चला सर्च ऑपरेशन, खेत में मिला संदिग्ध पैकेट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab News : पंजाब के फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और हथियारों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी एक बार फिर रंग लाई है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव रतोके भूप में बुधवार देर रात बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) और पंजाब पुलिस ने एक बड़ा साझा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान खेतों की छानबीन करते हुए सुरक्षाबलों के हाथ एक ऐसा संदिग्ध पैकेट लगा, जिसके भीतर से आधुनिक विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। सुरक्षा एजेंसियों की इस मुस्तैदी से एक बार फिर सीमा पार बैठे राष्ट्रविरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया गया है।

खेमकरण थाने के प्रभारी कंवलजीत राय ने इस पूरे मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एम.एस. जौ (148 बटालियन) और उनकी टीम को खुफिया इनपुट मिले थे। इसी के आधार पर देर रात सीमा से सटे खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान जवानों को एक पीले रंग की मोटी टेप से लिपटा हुआ संदिग्‍ध पैकेट मिला। जब मौके पर ही उस पैकेट की वीडियोग्राफी करते हुए पड़ताल की गई, तो उसके अंदर से आधुनिक हथियारों का जखीरा निकला।

Advertisement

तुर्की और चीन निर्मित हथियारों की खेप बरामद

रिकवरी के बारे में बताते हुए थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पैकेट के भीतर से कुल चार आधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। इनमें तुर्की में बने जिगना बोर के तीन पिस्तौल और चीन में निर्मित .30 बोर का एक पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा हथियारों के साथ चार-चार मैगजीन (कुल 8 मैगजीन) और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने तुरंत इन सभी हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खेमकरण थाने के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, खंगाले जा रहे हैं तार

सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह खेप इस लिहाज से भी बेहद अहम है क्योंकि त्योहारी सीजन या अशांति फैलाने के मकसद से इन्हें सीमा पार से ड्रोन या अन्य माध्यमों के जरिए गिराए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी कंवलजीत राय का कहना है कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस खेप को रिसीव करने वाला स्थानीय तस्कर कौन था। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है।

Advertisement
×