Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab News : गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब के चुनाव संपन्न, सुरेश सिंह धमांदा बने प्रदेश प्रधान

Punjab News : पंजाब में रह रहे उत्तराखंड समाज की 27 संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदेश स्तरीय संस्था “गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब” की चुनावी बैठक गढ़वाल भ्रातृ मंडल बठिंडा के तत्वावधान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab News : पंजाब में रह रहे उत्तराखंड समाज की 27 संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदेश स्तरीय संस्था “गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब” की चुनावी बैठक गढ़वाल भ्रातृ मंडल बठिंडा के तत्वावधान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान मनवर सिंह रावत ने की।

बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिंह रावत ने पिछले दो वर्षों का आय-व्यय प्रस्तुत किया, जबकि सचिव गौतमदेव ने सभा की गतिविधियों का विवरण रखा। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इसके बाद मनवर सिंह रावत ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी।

Advertisement

Advertisement

इसके पश्चात संरक्षक दयाराम ढौंडियाल की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पंजाब भर से आए प्रतिनिधियों की सहमति से सुरेश सिंह धमांदा (बठिंडा) को सर्वसम्मति से प्रदेश प्रधान चुना गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंजाब में उत्तराखंडी संगठनों को मजबूत करना और संगठन को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

नई कार्यकारिणी में शूरवीर सिंह पंवार (पटियाला) को संरक्षक, बलबीर सिंह (रोपड़) को प्रदेश महासचिव, सतेंद्र सिंह रावत (संगरूर) को पुनः कोषाध्यक्ष, मनवर सिंह रावत (लुधियाना) को मुख्य सलाहकार, उत्तम सिंह बागड़ी (पटियाला) को सलाहकार, जे.पी. भट्ट (लुधियाना) को निरीक्षक नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार चंद्रमोहन रतूड़ी (संगरूर) उप प्रधान, सूरज सिंह (फरीदकोट) सचिव, शमशेर सिंह भंडारी (बरनाला) उप सचिव, विक्रम चौहान (मोगा) उप कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में सुखदेव बडोला (रोपड़), भगवान लाल बसलियाल (संगरूर), गौतमदेव नोटियाल (बठिंडा), वीर सिंह परमार (मलेरकोटला), गुरमीत सिंह नेगी (पटियाला), विनोद सिंह रावत (लुधियाना), लक्ष्मण सिंह भंडारी (बठिंडा), जगबीर सिंह बिष्ट (जालंधर), मनवर सिंह चौहान (अबोहर) और रेवत सिंह रावत (मुक्तसर) शामिल हैं।

बैठक में पटियाला, नूह घनौली (रोपड़), नाभा, लुधियाना, संगरूर, बठिंडा, बरनाला, मलेरकोटला, मोगा, मुक्तसर, अबोहर, लेहरामोहबत, फरीदकोट और जालंधर सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Advertisement
×