Punjab News : पंजाब के गांव मूसे वाले के नौजवान की मौत, रोजी-रोटी की तलाश में गया था अमेरिका
Punjab News : विदेशों की धरती से पंजाबी नौजवानों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसी ही एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद खबर जिला फिरोजपुर के गुरूहरसहाए के नजदीकी गांव मूसे वाले (नजदीक पंजे के) से सामने आई...
Advertisement
Punjab News : विदेशों की धरती से पंजाबी नौजवानों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसी ही एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद खबर जिला फिरोजपुर के गुरूहरसहाए के नजदीकी गांव मूसे वाले (नजदीक पंजे के) से सामने आई है। यहां के एक नौजवान की अमेरिका में अचानक मौत हो जाने के कारण परिवारिक सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव मूसे वाले का रहने वाला नौजवान मनदीप सिंह (पुत्र श्री गुरनाम सिंह) सुनहरे भविष्य की तलाश और रोजी-रोटी कमाने के लिए करीब दो साल पहले लाखों रुपए कर्जा उठाकर अमेरिका गया था। परिवार को उम्मीद थी कि मनदीप विदेश जाकर घर की गरीबी दूर करेगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

