Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab News: होशियापुर में 9वीं की छात्रा से इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Punjab News: भारत में बच्चों के यौन शोषण संबंधी कानून जितने भी कठोर होते जा रहे हैं उतने ही अपराधियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पंजाब के होशियारपुर जिला के पुरहीरां में इंडस्ट्रियल एरिया फोकल पॉइंट थाना क्षेत्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Punjab News: भारत में बच्चों के यौन शोषण संबंधी कानून जितने भी कठोर होते जा रहे हैं उतने ही अपराधियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पंजाब के होशियारपुर जिला के पुरहीरां में इंडस्ट्रियल एरिया फोकल पॉइंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।

जांच अधिकारी निरीक्षक जसवीर कौर ने बताया कि नौवीं कक्षा की पीडि़ता छात्रा की कुछ समय पहले एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम) के माध्यम से दीपक कुमार नाम के आरोपी से दोस्ती हुई थी और दोनों ऑनलाइन बातचीत कर रहे थे। बाद में आरोपी ने उस गली में आना-जाना शुरू कर दिया, जहां लडक़ी रहती थी।

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 मई को जब लडक़ी के माता-पिता काम पर गए हुए थे, आरोपी कथित तौर पर उसके घर आया और उसे अपने साथ ले गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार वह उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां यह घटना हुई पीडि़ता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया फोकल पॉइंट पुलिस ने दीपक कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं

Advertisement
×