Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: लुधियाना से दिल्ली के लिए अब लगेगा सिर्फ सवा घंटा, हलवारा एयरपोर्ट से मार्च में उड़ानें शुरू होने की संभावना

PM मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन, जल्द एयर इंडिया करेगी सेवाओं की शुरुआत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित हलवारा एयरपोर्ट से मार्च 2026 से हवाई उड़ानें शुरू होने की संभावना है। रविवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने शुरुआती तौर पर एयर इंडिया को यहां से अपनी सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी है।

एयरलाइंस द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार, दिल्ली से पहली फ्लाइट सुबह 7:00 बजे हलवारा में लैंड करेगी और इसके बाद सुबह 7:40 बजे यह फ्लाइट लुधियाना से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दूसरी फ्लाइट दोपहर 3:00 बजे लुधियाना पहुँचेगी और 3:40 बजे दिल्ली वापस लौटेगी।

Advertisement

शुरुआती चरण में रोजाना दो उड़ानें लुधियाना से दिल्ली जाएंगी और दो ही दिल्ली से वापस आएंगी, जिसके बाद देश के अन्य राज्यों के लिए भी हवाई सेवाओं को मंजूरी दी जाएगी। दिल्ली और लुधियाना के बीच सफर का समय लगभग 1 घंटा 20 मिनट रहेगा और अनुमानित टिकट की कीमत 2800 से 3500 रुपये के बीच हो सकती है, हालांकि फिलहाल कीमतों पर अंतिम फैसला होना बाकी है। यात्रियों को उड़ान भरने से कम से कम 2 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

Advertisement

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि हलवारा को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए काम तेजी से जारी है और टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण पूरा होते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू कर दी जाएँगी, जिसमें लगभग 2 साल का समय लग सकता है। इस योजना के तहत साहनेवाल एयरपोर्ट को भी यहीं शिफ्ट किया जाएगा और क्षेत्र के व्यापारियों की सुविधा के लिए जल्द ही कार्गो फ्लाइट्स (माल ढुलाई सेवाएं) की शुरुआत भी की जाएगी।

Advertisement
×