Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab-Haryana Weather : कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब-हरियाणा, अमृतसर-नारनौल रहा सबसे ठंडा

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से ऊपर पहुंचा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पटियाला में घनी धुंध के बीच गुजरते लोग। ट्रिब्यून
Advertisement

Punjab-Haryana Weather : पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जबकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। स्थानीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा का नारनौल 4.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

वहीं, अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिसार में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से छह डिग्री अधिक रहा, जबकि करनाल में यह 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, रोहतक में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भिवानी और सिरसा में यह क्रमशः 5.5 और 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। स्थानीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

Advertisement

वहीं, लुधियाना में यह 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से पांच डिग्री अधिक है। पटियाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर और एसबीएस नगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.8, 11, 10, 7 और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement
×