Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Punjab Grenade Attack Case: बटाला ग्रेनेड हमला केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Punjab Grenade Attack Case: पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक अगस्त को बटाला में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में एक और आरोपी को पकड़ लिया है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। इससे पहले,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Punjab Grenade Attack Case: पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक अगस्त को बटाला में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में एक और आरोपी को पकड़ लिया है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। इससे पहले, दो नाबालिगों को पकड़ा गया था।

पुलिस महानिदेशक  गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''बटाला ग्रेनेड हमले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर की 'काउंटर इंटेलिजेंस' ने बटाला पुलिस के साथ एक संयुक्त खुफिया अभियान में तीसरे आरोपी को पकड़ लिया है। वह कथित तौर पर पुर्तगाल स्थित बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) मास्टरमाइंड द्वारा संचालित आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का गुर्गा है।''

Advertisement

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक अगस्त को बटाला के अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुए हमले में शामिल था। इस हमले को पुर्तगाल में बैठे उनके आका के निर्देश पर अंजाम दिया गया था।

Advertisement

यादव ने कहा कि इस घटना के बाद आरोपी छिप गया था और पूरे पंजाब में पुलिस प्रतिष्ठानों पर इसी तरह के हमलों की कथित तौर पर साजिश रच रहा था। उन्होंने कहा कि इस साजिश में शामिल पूरे आतंकी नेटवर्क को बेनकाब करने, विदेशी आका और स्थानीय मददगारों की पहचान करने तथा सभी तरह के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement
×