Punjab Drug Trafficking : एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पंजाब में 30.672 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर दबोचे
4 दिनों के भीतर फिरोजपुर में पकड़ा गया दूसरा सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल
Punjab Drug Trafficking : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज ने एक सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30.672 किलो हेरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी देते हुए।
एसपी गुरविंदरवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के कसूरी गेट निवासी अनमोलप्रीत सिंह उर्फ अनमोल (24), फिरोजपुर के गांव गुलाम पट्टरा का रहने वाला और वर्तमान में फिरोजपुर के संत कबीर नगर में रह रहा आकाश सिंह उर्फ आकाश (22) और फिरोजपुर के राज घाट निवासी अंशप्रीत सिंह उर्फ अंश (25) के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई वर्ना कार (-77-5973) भी बरामद की गई है।
यह कार्रवाई कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल के पर्दाफाश के बाद हुई है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर 30.200 किलो हेरोइन बरामद की गई थी।
गुरिंदर वीर सिंह सिद्धू एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप एक विदेश में बैठे नशा तस्कर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार भेजी गई थी और फिरोजपुर के गांव अली के इलाके में एक भारतीय तस्कर द्वारा आगे की ढुलाई और वितरण के लिए प्राप्त की गई थी। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के पीछे और आगे के संबंधों को स्थापित करने और सीमा पार हैंडलर्स से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे जांच जारी है।
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए बताया कि इस भारी खेप की बरामदगी के बाद इसकी आवाजाही के संबंध में पुख्ता मानवीय सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीमों ने फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर व्यापक और पुख्ता जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि समन्वित कार्रवाई के दौरान हुंडई वर्ना कार में सवार तीनों संदिग्धों को काबू किया गया और वाहन की तलाशी के दौरान 30.672 किलो हेरोइन बरामद की गई।
जांच आगे बढ़ने पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन एएनटीएफ, एसएएस नगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 177 दिनांक 10-08-2026 दर्ज की गई है।

