Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Crime : फिरोजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 चोर गिरोहों के 21 आरोपी काबू

बरामद सामान को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए शीघ्र कार्रवाई शुरू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab Crime : फिरोजपुर में बीते कुछ समय से लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रमुख भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी करने वाले 6 ग्रुप के 21 दोषियों को काबू किया गया है।

Advertisement

इनके पास से 29 मोटरसाइकिल, दो एक्टिवा, 33 चोरी किए हुए मोबाइल, एक वॉशिंग मशीन, 2 सिलेंडर, 4 एलईडी, 2 इनवर्टर, 60 मोबाइल गुम हुए व डेढ़ लाख रुपए कैश बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी समाज विरोधी तत्व को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि जल्द ही बरामद सामान को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए शीघ्र कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

फिरोजपुर में इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से बढ़ती चोरियों से परेशान नागरिकों को उम्मीद है कि पुलिस की इस सख्ती से जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी और चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।

Advertisement
×