Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Punjab Congress : पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में बुलाई अहम बैठक

नेता पार्टी आलाकमान की ओर से लिए गए फैसले का पालन करेंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab Congress : कांग्रेस ने पंजाब में अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में राज्य के नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने चुनाव से जुड़ी समितियों की जिम्मेदारी संभालने वाले पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है।

बैठक में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला और धर्मवीर गांधी के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, सांसद सोमवार को शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए पहले से ही दिल्ली में हैं। बैठक में आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और प्रचार योजना पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह बैठक कांग्रेस की पंजाब इकाई में नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान के मद्देनजर अहम मानी जा रही है।

Advertisement

वडिंग को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए रखने और चन्नी को प्रचार अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त करने के पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद प्रदेश इकाई में आपसी कलह शुरू हो गई। चन्नी और रंधावा के नेतृत्व में कुछ नेताओं ने वडिंग के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने का विरोध किया और उन्हें हटाने की मांग की।

Advertisement

इसके बाद बघेल ने पंजाब का दौरा कर पार्टी नेताओं से बातचीत की। हालांकि, चन्नी ने 16 जुलाई को एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद कहा कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह और अन्य नेता पार्टी आलाकमान की ओर से लिए गए फैसले का पालन करेंगे।

Advertisement
×