Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Bomb Threat : पंजाब में मची अफरा-तफरी, मोहाली में 16 निजी स्कूलों को बम धमकी

पंजाब: मोहाली के कई निजी विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab Bomb Threat : पंजाब के मोहाली में 16 निजी विद्यालयों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले जिसके कारण विद्यालयों को खाली कराना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि गहन जांच के बाद किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। विद्यालय के अधिकारियों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छुट्टी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्कूल आ रहे छात्रों को वापस घर भेज दिया गया।

मानव मंगल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल उन विद्यालयों में शामिल हैं जिन्हें बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। पुलिस ने बताया कि विद्यालय के अधिकारियों ने सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच ईमेल प्राप्त होने की सूचना दी थी जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद पुलिस ने शिक्षण संस्थानों की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, उनमें सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने पत्रकारों से कहा, ''पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उपाधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम को निरीक्षण टीम और बम निरोधक दस्तों के साथ विद्यालयों में भेजा गया। तलाशी अभियान में करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे और सभी 16 विद्यालयों को खाली करा लिया गया। हंस ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ मुख्यालय के आस पास के जिलों से अतिरिक्त बल और विशेष टीम के सहयोग से लगभग ढाई घंटे के भीतर सभी विद्यालयों की जांच पूरी कर ली गई। किसी भी स्थान पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।''

Advertisement

तलाशी अभियान की निगरानी एसपी (पुलिस अधीक्षक) सिटी दिलप्रीत सिंह, एसपी नवनीत सिंह महल, मोहित अग्रवाल, सुखनाज सिंह, रमनदीप सिंह और तलविंदर सिंह गिल; डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल, डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल और सभी थाना प्रभारियों ने की। जिन विद्यालयों में तलाशी ली गई, उनमें एमिटी स्कूल, दून स्कूल, लर्निंग पाथ्स, गुरुकुल स्कूल, विवेक हाई स्कूल, पैरागॉन स्कूल, वाईपीएस स्कूल, लॉरेंस स्कूल और जेम पब्लिक स्कूल शामिल थे।

हंस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने और जांच करने के लिए मामला मोहाली के फेज-7 स्थित साइबर पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। मोहाली के विद्यालयों में बम की धमकी की यह घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा में हुई ऐसी ही घटनाओं के ठीक बाद सामने आई है, जहां विद्यालयों को मिली इस तरह की धमकियां अफवाह साबित हुई थीं।

Advertisement
×