Punjab: चाइना डोर की चपेट में आया 15 वर्षीय किशोर, इलाज के दौरान मौत
पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित चाइना डोर ने एक बार फिर एक मासूम की जान ले ली। आज समराला के निकटवर्ती गांव रोहले निवासी 15 वर्षीय तरनजोत सिंह की चाइना डोर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो...
पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित चाइना डोर ने एक बार फिर एक मासूम की जान ले ली। आज समराला के निकटवर्ती गांव रोहले निवासी 15 वर्षीय तरनजोत सिंह की चाइना डोर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तरनजोत सिंह स्कूल से छुट्टी के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर लटकी पतंग की डोर उसके गले में फंस गई, जिससे उसका गला बुरी तरह कट गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर के साथ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से चाइना डोर पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि चाइना डोर पर प्रतिबंध होने के बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम उठाए होते तो आज एक मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

