Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर, 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

रेल और सड़क ढांचे को मिलेगी मजबूती, जालंधर से 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य में करीब 5,470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्य कार्यक्रम जालंधर में आयोजित होगा।

 मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन स्टेशनों में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। पंजाब के चार स्टेशन जालंधर कैंट, एसएएस नगर (मोहाली), श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब इस योजना में शामिल हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री करीब 830 करोड़ रुपये की लागत वाली नंगल बांध-तलवाड़ा-मुकेरियां रेल परियोजना के तहत दौलतपुर चौक-करतोली नई रेल लाइन का उद्घाटन भी करेंगे। इससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा तथा ऊना और होशियारपुर जिलों को लाभ मिलेगा।

Advertisement

इसके अलावा प्रधानमंत्री करतोली-अंबाला रेल सेवा और अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3,070 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे

पीएम मोदी  इस दौरान 3,070 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड पैकेज-6 का उद्घाटन और 25.2 किलोमीटर लंबे छह लेन दक्षिणी लुधियाना बाईपास की आधारशिला शामिल है।

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन

जालंधर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे, जहां वह 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वह पीजीआईएमईआर में अत्याधुनिक मातृ-शिशु केंद्र और तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत 150 बिस्तरों वाली गहन देखभाल इकाई की आधारशिला भी रखेंगे।

 दौरे को देखते हुए जालंधर और मोहाली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जालंधर को उड़ान के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा पंजाब के विकास को नई गति देगा। उनके अनुसार आधुनिक रेलवे और सड़क नेटवर्क राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

PM Modi Chandigarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ दौरा कल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Advertisement
×