Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Powercom Pensioner News : लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन करने पर पावरकॉम पेंशनरों में रोष

समराला में 10 को प्रबंधन के खिलाफ होगी रोष रैली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंडल अध्यक्ष सिकंदर सिंह। -निस
Advertisement
पावरकॉम प्रबंधन द्वारा पेंशनरों के लिए 'लाइफ सर्टिफिकेट' (जीवन प्रमाण पत्र) ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य करने के फैसले ने बुजुर्गों की चिंता बढ़ा दी है। पेंशनर्स एसोसिएशन मंडल समराला के अध्यक्ष सिकंदर सिंह ने इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे तत्काल वैकल्पिक बनाने की मांग की है।

सिकंदर सिंह ने बताया कि कंप्यूटर युग के बावजूद अधिकांश बुजुर्ग पेंशनर ऑनलाइन प्रक्रिया से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। पहले यह फॉर्म मंडल कार्यालय में हस्ताक्षर कर आसानी से जमा हो जाता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के कारण उनकी पेंशन रुकने का खतरा पैदा हो गया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस प्रक्रिया के लिए बुजुर्गों को साइबर कैफे के चक्कर काटने पड़ेंगे, जहाँ उनका आर्थिक शोषण होने की संभावना है। विशेषकर बीमार पेंशनरों के लिए यह आदेश बड़ी मुसीबत बन गया है।

Advertisement

एसोसिएशन ने मांग की है कि ऑनलाइन प्रमाण पत्र की शर्त को वैकल्पिक रखा जाए और अप्रैल 2026 से देय नए वेतनमान के एरियर की पहली किस्त इसी माह जारी की जाए। इस फैसले के विरोध में 10 अप्रैल को खन्ना रोड स्थित बिजली शिकायत केंद्र पर रोष रैली आयोजित की जाएगी।

Advertisement

--

कैप्शन

मंडल अध्यक्ष सिकंदर सिंह। -निस

Advertisement
×