Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘बादलों का गढ़ लंबी’ शब्द हटाने पर गरमाई सियासत

गायक रमन लखेसर ने गाया है गाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शिरोमणि यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर। -निस
Advertisement
करीब नौ वर्षों से सत्ता से बाहर बादल परिवार का राजनीतिक गढ़ 'लंबी' एक पंजाबी गीत के लोकप्रिय बोलों के कारण प्रादेशिक राजनीति का केंद्र बन गया है। अपने कुछ खास बोलों की वजह से पंजाब और हरियाणा के युवाओं की पहली पसंद बने गीत ‘माई वर्ल्ड-2’ में से उसकी रूह कहे जाने वाले बोल ‘बादलों का गढ़ लंबी थाना बलिये’ को यूट्यूब से हटा दिया गया है, जबकि बाकी पूरा गाना ज्यों का त्यों चल रहा है। इस काट-छाँट से पंजाब के राजनीतिक हलकों में बड़ा विवाद हो गया है।

शिरोमणि यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने इस संबंध में एक वीडियो जारी कर भगवंत मान सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं। झिंजर ने कहा कि मान सरकार को इन बोलों से इतनी तकलीफ हुई कि सरकारी दबाव डालकर यूट्यूब से इन्हें हटवा दिया गया। झिंजर ने तीखे लहजे में कहा कि सरकार भले ही यूट्यूब से यह लाइन कटवाने में सफल हो गई हो, लेकिन ये शब्द पंजाबी लोगों के दिलों में बस चुके हैं, वहां से कैसे हटवाएंगे, अब गाड़ियों और मोबाइल फोन में यह गाना पहले से भी ज्यादा गूंजेगा।

Advertisement

यह आरोप तब और गहरे हो जाते हैं जब इसी गाने में मौजूद हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक घराने ‘चौटाला’ परिवार से संबंधित बोल ‘चौटालियां के नाल रही गुड लाणेदारी’ बाकायदा बरकरार हैं। उल्लेखनीय है कि यह गाना लंबी हलके के गांव घुमियारा के निवासी गायक रमन लखेसर द्वारा गाया गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जब सत्ता पक्ष या अन्य विरोधी नेता सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं, तो गाने के ये बोल उन्हें नश्तर की तरह चुभते हैं, जिस कारण इस बेचैनी में गाने पर कैंची चलवाई गई है। यह गाना अब तक यूट्यूब पर करीब 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया रील्स व शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में पूरी तरह छाया हुआ है। दूसरी ओर गाना रिलीज करने वाली कंपनी ‘व्हाइट हिल म्यूजिक’ के म्यूजिक मैनेजर दीपक ठाकुर ने आधिकारिक नंबर पर संपर्क करने पर कहा कि यूट्यूब की तरफ से कुछ इश्यू है, वैसे कोई समस्या नहीं है। बाकी रील्स पर गाना मौजूद है आप चेक कर सकते हैं, अन्य हर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, ऐसी कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।

Advertisement

Advertisement
×