Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जनता की सेवा करना पुलिस की जिम्मेदारी : एसएसपी

पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया द्वारा शुरू की गई जनहितैषी पहल पुलिस समाधान कैंप ने आम लोगों का दिल जीत लिया है। रविवार को खन्ना के एक निजी स्कूल में पुलिस समाधान कैंप लगाया गया। इसमें बड़ी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
... खन्ना में एसएसपी दर्पण आहलूवालिया लोगों की शिकायतें सुनते हुए। निस
Advertisement

पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया द्वारा शुरू की गई जनहितैषी पहल पुलिस समाधान कैंप ने आम लोगों का दिल जीत लिया है। रविवार को खन्ना के एक निजी स्कूल में पुलिस समाधान कैंप लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। दर्पण आहलूवालिया मौके पर मौजूद रहीं और लोगों की शिकायतें सुनीं। कई मामलों में अधिकारियों को तुरंत निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि पुलिस समाधान कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी परेशानी के न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि हर शिकायत के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो मामले की पूरी निगरानी करेगा। सभी शिकायतों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई होगी और किसी भी मामले को लंबे समय तक लंबित रखना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को भरोसेमंद और बेहतर सेवाएं देना भी है।

कैंप के दौरान एक एक बुजुर्ग दंपति शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचे और कहा कि छह महीनों से उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसएसपी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि बुजुर्ग दंपति को तुरंत न्याय दिलाया जाए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×