Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Police Free Coaching : सीएम मान का बड़ा ऐलान- कोचिंग का खर्च नहीं बनेगा बाधा, युवाओं के साथ खड़ी सरकार

पंजाब सरकार ‘मिशन प्रगति' के जरिए युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रही : मान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Police Free Coaching : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ‘मिशन प्रगति' के तहत मुफ्त शैक्षणिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान करके युवाओं को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का ठोस प्रयास कर रही है।

सीएम मान ने यहां जिला पुस्तकालय में छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि यह पहल उन ग्रामीण एवं मेधावी छात्रों की मदद करने के लिए शुरू की गई है जो कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी), पुलिस और सशस्त्र बलों से संबंधित परीक्षाओं के लिए जिला पुस्तकालय में मुफ्त कोचिंग शुरू हो गई है।

Advertisement

सीएम मान ने कहा कि पहले बैच में 40 छात्रों का नामांकन हुआ है। शिक्षण के साथ-साथ, उम्मीदवारों की समग्र तैयारी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement

सीएम मान ने कहा कि पुस्तकालय के सदस्य के रूप में पंजीकरण कराने वाले छात्रों को पुस्तकों और अध्ययन सामग्री तक मुफ्त पहुंच प्रदान की जाएगी।

Advertisement
×