Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Police Action: पंजाब में हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, एके-47 राइफल और दो ग्रेनेड बरामद

Police Action: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति के पास से एके-47 असॉल्ट राइफल और दो हथगोले बरामद किए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Police Action: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति के पास से एके-47 असॉल्ट राइफल और दो हथगोले बरामद किए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी के पास से असॉल्ट राइफल की मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़ा हुआ था और वह अवैध हथियार हासिल करने में शामिल है। इस संबंध में अमृतसर के घरिंडा थाने में शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़ी कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement
×