Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

PG operator arrested : ‘शुगर डैडी’ बनने का ऑफर, छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश! पीजी संचालक गिरफ्तार

आनंदपुर साहिब में घटी वारदात, बीसीए कर रही छात्रा सामान लेने पहुंची तो की गई शर्मनाक हरकत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
PG operator arrested : ऊना की एक 20 वर्षीय छात्रा ने श्री आनंदपुर साहिब में एक पीजी संचालक पर अश्लील बातचीत करने, आपत्तिजनक प्रस्ताव देने और कथित तौर पर जबरदस्ती करने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पीजी संचालक कुलविंदर सिंह बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की रहने वाली छात्रा श्री आनंदपुर साहिब में बीसीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और पीजी में रहती थी। शिकायत के मुताबिक, वह 20 से 25 सितंबर तक पीजी में रही और छुट्टियों के चलते घर चली गई। 28 सितंबर को वह वापस श्री आनंदपुर साहिब पहुंची।

सामान लेने पहुंची तो सामने आया मामला

छात्रा के अनुसार 29 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपना सामान लेने पीजी पहुंची। वहां पीजी संचालक मौजूद था। शिकायत में आरोप है कि संचालक ने उससे आपत्तिजनक बातचीत शुरू की। विरोध करने पर कथित तौर पर उसने छात्रा के सामने खुद को उसका ‘शुगर डैडी’ बनने और शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। छात्रा ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद संचालक ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध करते हुए किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement

तीन धाराओं में केस, जांच शुरू

पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच एएसआई नीलम रानी को सौंपी है। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 74, 75 और 126 (2) लगाई गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, छात्रा की मेडिकल जांच समेत मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी जतिन कपूर के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले के सामने आने के बाद पीजी में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं।

Advertisement

Advertisement
×