Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Patiala News : पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का कई कंपनियों हुआ चयन

पंजाबी यूनिवर्सिटी में वर्तमान सत्र की कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों का कई कंपनियों में चयन हुआ। इसके लिए कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ को बधाई दी।अब तक यूनिवर्सिटी में 30 से अधिक कंपनियां आ चुकी हैं।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पटियाला में उपकुलपति जगदीप सिंह चयनित विद्यार्थियों के साथ। -निस
Advertisement
पंजाबी यूनिवर्सिटी में वर्तमान सत्र की कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों का कई कंपनियों में चयन हुआ। इसके लिए कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ को बधाई दी।अब तक यूनिवर्सिटी में 30 से अधिक कंपनियां आ चुकी हैं। विद्यार्थियों को 16 लाख रुपये वार्षिक तक के शानदार सेलरी पैकेज मिले हैं। इन कंपनियों में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का चयन सिस्टम इंजीनियर, एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एआई इंजीनियर, साइबर सुरक्षा इंजीनियर, पेटेंट सर्च एनालिस्ट पदों पर हुआ है।

कुलपति डॉ. जगदीप सिंह ने कहा कि यह सफलता यूनिवर्सिटी के अकादमिक स्तर और विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का औद्योगिक जगत बहुत तेजी से बदल रहा है और हमारे विद्यार्थियों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में बड़े पैकेज हासिल करना इस बात का प्रमाण है कि पंजाबी यूनिवर्सिटी का पाठ्यक्रम और शिक्षण समय के अनुरूप है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन कैंपस के माहौल को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे आने वाले समय में देश-विदेश की और कंपनियों को पटियाला कैंपस की ओर आकर्षित किया जा सके।

Advertisement

प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का औसत पैकेज लगभग 4.50 लाख रुपये वार्षिक रहा। उन्होंने बताया कि इंफोसिस टेक्नोलॉजीज, एचएंडआर ब्लॉक, क्वार्क, वेदांता पावर, क्लाउडकॉसमॉस, सेवदोन, एलीवेंट सैग्रोस, अकासिलियुबिट्स, रिलिन्स टेक्नोलॉजीज और एलडेरा टेक कंपनियों ने यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का चयन देश-विदेश की कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों के लिए किया है।

Advertisement
×