Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

आप ही करा सकती है शहरों का तेजी से विकास : चीमा

राजपुरा नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वार्ड चार से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार युगेश कक्कड़ सोनू के समर्थन में सोमवार को पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा के वार्ड चार से उम्मीदवार युगेश कक्कड़ व उनके परिवार के सदस्य वित मंत्री हरपाल चीमा के साथ। -निस
Advertisement

राजपुरा नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वार्ड चार से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार युगेश कक्कड़ सोनू के समर्थन में सोमवार को पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने की अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार करने का संदेश दिया।

चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने अपने सभी चुनावी वादे पूरे नहीं किए, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने वादों से भी बढ़कर काम किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पेंशन देने का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर कौंसिल चुनावों में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि शहरों का विकास भी तेजी से कराया जा सके।

Advertisement

इस दौरान उम्मीदवार युगेश कक्कड़ ने चीमा को सम्मानित किया।

Advertisement

Advertisement
×