Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बाढ़ प्रभावित परिवारों की 17 बेटियों के विवाह के लिए दिये एक-एक लाख

सरबत दा भला ट्रस्ट का सराहनीय कदम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए चेक वितरित करने के अवसर पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय व अन्य।-निस
Advertisement

सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक और बड़ा सेवा कार्य किया है। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय की अगुवाई में सीमावर्ती क्षेत्रों की 17 बेटियों को विवाह के लिए एक-एक लाख रुपये के चेक शगुन स्वरूप वितरित किए गए। इनमें 16 बेटियां अमृतसर जिले और 1 बेटी गुरदासपुर से संबंधित है।

डॉ. ओबराय ने बताया कि ट्रस्ट अब तक कुल 214 बेटियों के विवाह सम्पन्न करवा चुका है। सहायता प्राप्त परिवारों में तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा, कपूरथला और जालंधर के परिवार भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बाढ़ से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है और 15 परिवारों को पहली किस्त जारी की जा चुकी है।

Advertisement

उन्होंने विशेष रूप से सिएटल (अमेरिका) की संगत का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने ट्रस्ट की टीम को सम्मानित किया और अभिभावकों ने आर्थिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement
×