Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गोली लगने से ब्लॉक समिति सदस्य के एनआरआई बेटे की मौत

पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार होते समय हुआ हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हलका बल्लूआना के अंर्तगत आती ढाणी सुच्चा सिंह निवासी एनआरआई हरपिंद्र सिंह उर्फ सोनू की आज घर में ही गोली लगने से मौत हो गई। घटना का पता चलते ही हलका विधायक गोल्डी मुसाफिर सहित बड़ी संख्या में आप पार्टी के नेता और गांव के लोग सरकारी अस्प्ताल पहुंच गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता दर्शन सिंह हाल ही में पंचायत समिति का चुनाव जीते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत समिति चुनावों में आप पार्टी के विजेता उम्मीदवारों के सम्मान में आज सीतो चौक पर स्थित एक पैलेस में समारोह आयोजित किया गया था। जहां पर विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों ने विजेता उम्मीदवारों को सम्मानित करना था।

Advertisement

इधर हरपिंद्र सिंह भी इसी समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हो रहा था। इसी दौरान जब उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कमर में बांधी तो अचानक गोली चलने से वह बुरी तरह से घायल हो गया।

Advertisement

कमरे से गोली की आवाज आने से परिजन अंदर पहुंचे तो हरपिंद्र सिंह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था जिसे तुरंत ही उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बठिंडा रैफर कर दिया जहां उपचार के दौरान हरपिंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता विवाहित बेटा था। उसकी करीब 3 वर्ष की एक बेटी भी है। इस हादसे से गांव में चारों ओर शोक का माहौल है।

Advertisement
×