Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Murder in Punjab : किशोर की गोली मारकर हत्या, पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध हिरासत में

आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Murder in Punjab : पंजाब के फिरोजपुर में अज्ञात हमलावरों ने एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संजय कॉलोनी का निवासी वीर सिंह उर्फ ​​वीरू (17) एक स्थानीय सैलून में काम करता था।

उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसी मोहल्ले के कुछ युवक रविवार शाम उसे घर से बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए। बाद में उसकी कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वीरू के पिता पाल ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जो युवक उनके बेटे को अपने साथ ले गए थे, वे नशे के आदी थे।

Advertisement

वही उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×